
T20 WC: South Africa के सपोर्ट में MBA चायवाला, फिर भी लोगों ने कहा 'सच्चा देशभक्त'!
AajTak
T20 WC final: T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले एमबीए चायवाला फाउंडर प्रफुल बिल्लोरे काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. अजीब बात है कि प्रफुल्ल अपने सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीका के सपोर्ट में पोस्ट पर पोस्ट डाले जा रहे हैं और भारतीय लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रण अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच चुका है.टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को हराया है और तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है.अब फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को यानी आज खेला जाएगा. इसी बीच एमबीए चायवाला फाउंडर प्रफुल बिल्लोरे काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. अजीब बात है कि प्रफुल्ल अपने सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीका के सपोर्ट में पोस्ट पर पोस्ट डाले जा रहे हैं और भारतीय लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
जिसे सपोर्ट किया वही हार गया
आइये हम बताते हैं इसके पीछे का कारण. दरअसल, प्रफुल्ल को सोशल मीडिया पर अक्सर लोग पनौती उपनाम देते है.इसकी बड़ी वजह है कि बीते दिनों उन्होंने जिसको भी सपोर्ट किया या फिर जिस किसी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं उसके साथ कुछ बुरा ही हो गया.खासतौर पर क्रिकेट की बात करें तो प्रफुल्ल ने जिस टीम को सपोर्ट किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है.
सोशल मीडिया पर पनौती बुलाने लगे लोग
सबसे पहले ये सब क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के साथ वायरल सेल्फी के बाद शुरू हुआ.बिल्लोरे ने 21 जून को एक्स पर भारत के 360-डिग्री बल्लेबाज के साथ एक इन-फ्लाइट सेल्फी शेयर की थी.अगले दिन, यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के टी20 मैच में केवल 6 रन बनाए और आउट हो गए. इसके बाद लोगों ने बिल्लोरे को पनौती का ताना देकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोग एडिटिंग के जरिए बिल्लोरे की फोटो को उस टीम के प्लेयर्स के साथ जोड़कर शेयर करने लगे जिनके खिलाफ भारत का मैच होना था.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












