
T20 WC, Ind Vs Pak: अब दंगल होगा...PAK के खिलाफ इतिहास बरकरार रखने उतरेगी विराट ब्रिगेड, जीतने पर 6-0 पहुंचेगा स्कोर
AajTak
T20 WC, Ind Vs Pak: टी-20 वर्ल्डकप में जब भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ है, हर बार टीम इंडिया की जीत हुई है. रविवार को होने वाले इस महामुकाबले में टीम इंडिया इसी रिकॉर्ड को कायम रखने उतर रही है.
T20 WC, Ind Vs Pak: टी-20 वर्ल्डकप में सबसे बड़े मुकाबले की घड़ी आ गई है. भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को शाम 7.30 बजे आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए ये सुपर-12 राउंड का पहला मुकाबला है, ऐसे में दोनों ओर से टीमें शानदार शुरुआत की कोशिश करेंगी. भारतीय टीम के सामने एक बार फिर इतिहास को दोहराने का मौका है. टीम इंडिया कभी भी टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान से नहीं हारी है. अभी तक दोनों टीमों के बीच टी-20 वर्ल्डकप में पांच मैच हुए हैं और पांचों में भारत की जीत हुई है. ऐसे में विराट कोहली की अगुवाई में भारत चाहेगा कि इस इतिहास को बरकरार रखा जाए और स्कोर को 6-0 कर दिया जाए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









