T20 WC Final: अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का महाइम्तिहान! ICC टूर्नामेंट में भारत की 30 में 28 जीत, 2 बार यहीं टूटा दिल
AajTak
CC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर अहमदाबाद में आज (8 मार्च) है. आंकड़े मुकाबले को बेहद दिलचस्प बनाते हैं. न्यूजीलैंड ने ICC फाइनल में 7 मैच खेले हैं और दो बार जीता है, दोनों बार भारत के खिलाफ. वहीं 2023 के बाद भारत ने 30 में से 28 मैच जीते हैं, लेकिन दोनों हार अहमदाबाद में मिली.
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) को है. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. फाइनल से पहले दोनों टीमों से जुड़े आंकड़े मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं.
सबसे पहले बात न्यूजीलैंड के ICC फाइनल रिकॉर्ड की. कीवी टीम अब तक ICC टूर्नामेंट के फाइनल में 7 बार पहुंची है. इनमें से उसे 5 मैचों में हार मिली है, जबकि सिर्फ 2 बार जीत हासिल हुई है. दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड की दोनों जीत भारत के खिलाफ ही आई हैं.
पहली जीत साल 2000 में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली थी. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था. दूसरी बार कीवी टीम ने 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराया था.
दूसरी तरफ भारत का हालिया रिकॉर्ड बेहद मजबूत है. साल 2023 के बाद से ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कुल 30 मैच खेले हैं. इनमें से 28 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि सिर्फ 2 मुकाबलों में हार मिली है.
लेकिन यहां एक दिलचस्प संयोग भी है. भारत को मिली दोनों हार अहमदाबाद में ही आई हैं. एक हार वनडे वर्ल्ड कप 2023 वाली रही, वहीं दूसरी हार इसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी. यही वजह है कि फाइनल का यह मुकाबला आंकड़ों के लिहाज से भी काफी रोचक माना जा रहा है.यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप World Cup 2023: कुछ नहीं बदला... दादा से हिटमैन तक एक जैसे रहे WC फाइनल में हार के 6 संयोग
अब जब भारत और न्यूजीलैंड फिर एक बार ICC फाइनल में आमने-सामने होंगे, तो क्रिकेट फैन्स की नजर इस बात पर होगी कि क्या भारत अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रख पाएगा या न्यूजीलैंड एक बार फिर फाइनल में भारत के खिलाफ इतिहास दोहराएगा.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






