
T20 वर्ल्ड कप के पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा- भारत के पास नहीं है टैलेंटेड खिलाड़ी
ABP News
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले के पहले बयानबाजी शुरू हो गई है. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि भारत के पाकिस्तान का सामना नहीं कर सकती है.
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी कुछ ही दिन शेष है. ऐसे में इस वर्ल्ड कप से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. 17 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप ओमान में शुरू हो जा रहा है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरूआत करने वाला है. इस मैच पर भारत पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया के क्रिकेट जगत को लंबे समय से इंतजार है. इस मुकाबले के पहले दोनों ही मुल्क में खूब बयानबाजी होती है. इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भारत पर तंज कसा है.
भारत नहीं कर सकता पाकिस्तान का मुकाबला













