
Suryakumar Yadav Team India: वर्ल्ड कप जीतना है, तो सूर्यकुमार को देना होगा ये रोल, अकेले इस प्लेयर से मुश्किल में टीम
AajTak
एशिया कप 2022 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम में किसी भी नंबर पर बैटिंग के लिए तैयार हैं. जबकि सर्जरी के बाद लौटे ओपनर केएल राहुल आलोचनाओं का शिकार हुए हैं. उन्होंने करीब 92 के स्ट्राइक रेट से 39 बॉल पर 36 रन ही बनाए. अकेले राहुल को बाहर करने से टीम की काफी मुश्किलें हल हो सकती हैं...
Suryakumar Yadav Team India: भारतीय टीम इन दिनों एशिया कप 2022 सीजन खेल रही, जिसमें टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने पाकिस्तान के बाद दूसरे मैच में हॉन्ग कॉन्ग को करारी शिकस्त दी. इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 26 गेंदों पर 68 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.
भारतीय टीम को इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलना है. इसको लेकर भारत एशिया कप में अपनी टीम को आजमा रहा है. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में विराट कोहली भी अपनी पुरानी लय लौटते दिखे. उन्होंने भी 59 रनों की नाबाद पारी खेली.
जबकि सर्जरी के बाद लौटे ओपनर केएल राहुल आलोचनाओं का शिकार हुए हैं. उन्होंने करीब 92 के स्ट्राइक रेट से 39 बॉल पर 36 रन ही बनाए. ऐसे में अब फैन्स राहुल को बाहर करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर प्लेयर ऑफ द मैच रहे सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा कि वह टीम में किसी भी पॉजिशन पर खेलने के लिए तैयार हैं. सूर्या के इस बयान ने टीम मैनेजमेंट को एक बड़ा ऑप्शन दिया है.
अकेले केएल राहुल को बाहर करने से मुश्किलें आसान होंगी
मैनेजमेंट को चाहिए कि वह केएल राहुल को बाहर कर सूर्यकुमार को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में भेजे. इससे मैनेजमेंट को अपनी प्लेइंग-11 में ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या जैसे इन-फॉर्म प्लेयर्स को खिलाने का भी मौका मिलेगा. यदि इस बार टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को चैम्पियन बनना है, तो यह बड़ा कदम उठाना ही चाहिए. ऐसे में विराट कोहली को भी नंबर-3 से नहीं हटना पड़ेगा.
अकेले राहुल को बाहर करने से भारतीय टीम की काफी मुश्किलें आसान हो सकती हैं. ओपनिंग के साथ मिडिल ऑर्डर भी मजबूत रहेगा. प्लेइंग-11 में दोनों ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा के साथ ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को भी खिलाने का मौका मिलेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









