
Surya Grahan Today Effect on India: सूर्य ग्रहण से मचेगी उथल-पुथल? ज्योतिषी ने की इस बड़े संकट की भविष्यवाणी
AajTak
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार, 10 जून यानी आज लगने जा रहा है. भारत में ये सूर्य ग्रहण अरुणाचल प्रदेश और कश्मीर में ही आंशिक रूप से दिखाई देगा. ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत तीनों एक ही दिन होने की वजह से आज का दिन कई मायनों में खास है.
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार, 10 जून यानी आज लगने जा रहा है. भारत में ये सूर्य ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और लद्दाख में ही आंशिक रूप से दिखाई देगा. ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत तीनों एक ही दिन होने की वजह से आज का दिन कई मायनों में खास है. ज्योतिर्विद कमल नंदलाल के अनुसार, ग्रहण का मतलब है किसी चीज को कलंकित करना है. अगर ग्रहण संसार के मूल ऊर्जा स्त्रोत यानी सूर्य को लग जाए तो अनिष्ट होना निश्चित है. इस बार का सूर्य ग्रहण खग्रास, रिंग ऑफ फायर या वलयाकार सूर्य ग्रहण है. ऐसे में देश-दुनिया पर इसका काफी प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं पंडित कमल नंदलाल से कि इस सूर्य ग्रहण के कारण देश-दुनिया में कैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ज्योतिषार्य के अनुसार, 26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था. अरुणाचल प्रदेश के अलावा भारत के कुछ ही हिस्सों में चंद्रग्रहण का नजारा देखने को मिला था. पर मूल रूप से चीन और अमेरिका में दिखाई दिया था. ऐसे में चंद्रगहण का सबसे ज्यादा प्रभाव जल यानी नदियों आदि पर होता है और सूर्य ग्रहण का बसे ज्यादा प्रभाव जन-जीवन, प्रकृति और प्लेटोनिक प्लेट्स पर पड़ता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












