
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को 'आग के छल्ले' जैसा दिखेगा सूरज, भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण ?
ABP News
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. ये भारत में भले ही न दिखे लेकिन लाइव स्ट्रिमिंग के जरिए आप इसे देख सकते हैं. कहां और कब दिखेगा सूर्य ग्रहण जान लें.
Surya Grahan 2026: फाल्गुन अमावस्या पर 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद लगेगा. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है.
भारतीय समयानुसार ये सूर्य ग्रहण दोपहर 3.26 मिनट पर शुरू होगा, और शाम 7.57 मिनट पर समाप्त होगा हालांकि भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा. रिंग ऑफ फायर दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा. जानें इसे कैसे और लाइव कहां देख सकते हैं.
आकाश में दिखेगा आग का छल्ला
यह वह खास ग्रहण है जहां चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, लेकिन चूंकि चंद्रमा उस समय पृथ्वी से सबसे दूर होता है, इसलिए वह सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता.फिर सूर्य के चारों ओर एक चमकदार आग के छल्ले जैसा नजारा बनता है. इसे ही रिंक ऑफ फायर कहा जाता है.













