
Surya Grahan 2025: 15 दिन में 2 ग्रहण! सूर्य ग्रहण से पहले ज्योतिषविदों ने कही ये डराने वाली बात
AajTak
Surya Grahan 2025: 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था और अब 21 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ज्योतिर्विदों के अनुसार, 15 दिन में 2 ग्रहण होना एक असामान्य खगोलीय घटना मानी जा रही है. इसका असर देश-दुनिया के हर हिस्से में किसी न किसी रूप में दिखाई दे सकते हैं.
Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो कि भारत में दृश्यमान नहीं होगा. इससे पहले 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था, जिसका असर 3 महीने पहले और 3 महीने बाद तक रहता है. भारत के कई बड़े ज्योतिर्विदों के मुताबिक, 15 दिन में 2 ग्रहण लगना एक दुर्लभ घटना और अशुभ संकेत है. उन्होंने देश-विदेश में बड़े संकट, प्राकृतिक आपदाओं के आने की आंशका जताई है. इस घटना को पूरी दुनिया के लिए खतरनाक बताया जा रहा है. आइए जानते हैं कि 15 दिनों में 2 ग्रहण क्या अशुभ संकेत दे रहे हैं.
सूर्य ग्रहण की अवधि (Surya Grahan 2025 Timings)
भारतीय समयानुसार, साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर के दिन लगेगा. इस ग्रहण की शुरुआत रात 11 बजे होगी और इसका समापन 22 सितंबर की अर्धरात्रि में 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. ग्रहण की अवधि 4 घंटे 23 मिनट से अधिक हो सकती है.
कहां कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह मुख्य रूप से दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. चूंकि, यह भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं होगा.
प्राकृतिक आपदाओं का खतरा

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












