
Surya Grahan 2024 Date In India: 2 दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में कब, कहां और कैसे देखें Live? नोट करें समय
AajTak
Surya Grahan 2024 Timing: 8 अप्रैल को जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा तो धरती पर कई जगहें लोग सूर्य ग्रहण के साक्षी बनेंगे. भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9.12 बजे से 9 अप्रैल को देर रात 2.22 बजे तक रहेगा. सूर्य ग्रहण की कुछ अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी.
Surya Grahan 2024 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला है. इस सूर्य ग्रहण को लेकर भारत में लोग काफी डरे हुए हैं. इसकी दो वजह हैं. एक तो इस तरह का सूर्य ग्रहण करीब 54 साल बाद लगने वाला है. दूसरा, सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) से ठीक एक दिन पहले लग रहा है. इस सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं. जैसे- सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा. भारत में इसका कितना असर होगा. सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा और इसे कहां-कैसे देखा जा सकेगा. आइए आज आपको इन्हीं सब सवालों के जवाब देते हैं.
कब लगेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2024 Date) साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार को लगने वाला है.
किस वक्त लगेगा सूर्य ग्रहण?( Surya Grahan 2024 Timing) 8 अप्रैल को जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा तो धरती पर कई जगहें लोग सूर्य ग्रहण के साक्षी बनेंगे. भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9.12 बजे से 9 अप्रैल को देर रात 2.22 बजे तक रहेगा. सूर्य ग्रहण की कुछ अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी.
क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2024 Timing In India) खगोलविदों का कहना है कि 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. इसलिए यहां न तो सूतक काल के नियम लागू होंगे और न ही पूजा-पाठ या किसी अन्य दैनिक क्रिया पर पाबंदी रहेगी.
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2024 When and where watch) 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड जैसे देशों में ही दिखाई देगा.
कैसे देखें सूर्य ग्रहण? (How to watch Surya Grahan) सूर्य ग्रहण नग्न आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान हो सकता है. इसे देखने के लिए खास तरह के ऑप्टिकल या ग्लास का उपयोग करना चाहिए. इससे आंखों पर सूरज की किरणों का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा और आपका रेटिना सुरक्षित रहेगा.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











