
Surya Grahan 2024 Date: सोमवती अमावस्या पर कल लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक के कारण स्नान होगा या नहीं
AajTak
Surya Grahan 2024 Timing India: भारतीय समयानुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा. सूर्य ग्रहण का समापन रात 02 बजकर 22 मिनट पर होगा. इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 10 मिनट होगी. संयोगवश यह सूर्य ग्रहण सोमवती अमावस्या पर लग रहा है.
Surya Grahan 2024 Timing India: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या (Somvati amavasya 2024) के दिन लग रहा है. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar eclipse 2024) है, जो करीब 54 साल बाद लग रहा है. इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण 1971 में दिखाई दिया था. सोमवती अमावस्या पर दान-स्नान का विशेष महत्व होता है. ऐसे में लोग चिंतित हैं कि सूर्य ग्रहण के चलते वो सोमवती अमावस्या पर दान और स्नान कैसे करेंगे. आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को कितने बजे लगेगा. इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य होगा या नहीं. और सूर्य ग्रहण व सोमवती अमावस्या के संयोग में कौन से उपाय आपको लाभ दे सकते हैं.
कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2024 Date and Time) भारतीय समयानुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा. सूर्य ग्रहण का समापन रात 02 बजकर 22 मिनट पर होगा. इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 10 मिनट होगी.
क्या भारत में लगेगा सूतक काल? (Surya Grahan 2024 Sutak Kaal)सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में पूजा-पाठ की मनाही होती है. लेकिन सूतक काल केवल तभी मान्य होता है, जब सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान हो. चूंकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी लागू नहीं होगा.
सोमवती अमावस्या पर कैसे होगा दान-स्नान? इस बार सूर्य ग्रहण के चलते सोमवती अमावस्या पर स्नान को लेकर लोग बहुत कन्फ्यूज है. चूंकि सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है, इसलिए लोग अभी तक यही सोच रहे हैं कि वे पवित्र नदियों में स्नान कर सकेंगे या नहीं. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. इसलिए आप बेझिझक आस्था की डुबकी ले सकेंगे.
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा? (Surya Grahan 2024 When and where watch) 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में ही दृश्यमान होगा.
साल का पहला सूर्य ग्रहण सोमवती अमावस्या के दिन लगने वाला है. सोमवती अमावस्या का संबंध पितरों की कृपा पाने के लिए विशेष माना गया है. इस दिन पितरों की शांति के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाने चाहिए.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












