
Surya Grahan 2024 : सावधान! सूर्य ग्रहण पर NASA की वॉर्निंग, मोबाइल यूजर्स भूलकर भी ना करें ये काम
AajTak
Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला है. सूर्य ग्रहण को लेकर भारत में कई मान्यताएं हैं, जिसको लेकर कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं. अब ऐसे में कई यूजर्स के मन में सवाल आता है कि मोबाइल से सूर्य ग्रहण की फोटो क्लिक करना सेफ है या नहीं? इसको लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने एक चेतावानी जारी की है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला है. सूर्य ग्रहण को लेकर भारत में कई मान्यताएं हैं, जिसको लेकर कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं. ऐसी ही कुछ सावधानी स्मार्टफोन को लेकर भी बरतनी होंगी, नहीं तो आपका स्मार्टफोन खराब हो सकता है.
दरअसल, अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की तरफ से सूर्य ग्रहण को लेकर एक जरूरी वॉर्निंग जारी की है. इसे नजर अंदाज करने पर आपका स्मार्टफोन खराब हो सकता है. स्मार्टफोन को रिपेयर कराने या फिर नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए कई हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
सूर्य ग्रहण को लेकर कई लोगों के मन में सवाल आता है कि स्मार्टफोन से उसकी फोटो क्लिक करनी चाहिए या नहीं. ऐसे ही सवाल का जवाब NASA ने दिया. नासा ने इसको लेकर एक वॉर्निंग जारी की है कि 8 अप्रैल होने को होने वाली खगोलीय घटना को अगर आप कैमरे में कैद करना चाहते हैं, तो यह आपके हैंडसेट को डैमेज कर सकता है.
यह भी पढ़ें: UP में स्मार्टफोन बना काल, मोबाइल में हुआ ब्लास्ट और 4 बच्चों की हुई मौत, कैसे रहें सेफ?
एक जाने-माने Youtuber MKBHD ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट करके पूछा कि क्या सूर्य ग्रहण के समय, फोन को सूर्य की तरफ करने से सेंसर जल जाएगा. यूट्यूबर ने पोस्ट में लिखा, मुझे इस बात का निश्चित कोई जवाब नहीं मिल सका है कि स्मार्टफोन से सूर्य ग्रहण का फोटो क्लिक करने पर कैमरा सेंसर खराब होगा या नहीं.
नासा ने इस पोस्ट के रिप्लाई में लिखा कि उनके फोटो डिपार्टमेंट ने बताया कि हां, आपके स्मार्टफोन का कैमरा सेंसर डैमेज हो सकता है. अगर उसे सीधे सूर्य की तरफ प्वाइंट किया गया तो सेंसर खराब हो सकता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












