
Surya Grahan 2022: दिवाली के बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 6 राशियों के लोग रहें सावधान
AajTak
25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण का आरम्भ दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर होगा और समापन सूर्यास्त के साथ होगा. इस सूर्य ग्रहण का परम ग्रास शाम करीब साढ़े चार बजे होगा. यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में होगा. यह आंशिक सूर्यग्रहण है, जो भारत में दर्शनीय होगा. इस ग्रहण में सूतक भी लगेगा और उसके नियमों का पालन भी होगा.
Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर के वक्त लगने वाला है. सूर्य ग्रहण का आरम्भ दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर होगा और समापन सूर्यास्त के साथ होगा. यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में होगा. यह आंशिक सूर्यग्रहण है, जो भारत में दर्शनीय होगा. इस ग्रहण में सूतक भी मान्य होगा और उसके नियमों का पालन भी करना होगा. ग्रहण का सूतक काल दिवाली की रात करीब ढाई बजे लग जाएगा. मेष, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर इस ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सभी राशियों पर कैसा असर डालेगा.
सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर असर
मेष राशि- वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है. कारोबार और व्यापार में विशेष सावधानी रखें. श्री विष्णु की उपासना करें, पीली चीज़ों का दान करें
वृष राशि- करियर और धन के मामले में सफलता मिलेगी. रुके हुए काम पूरे होते जाएंगे. महादेव की उपासना करें. गुड़ का दान करें.
मिथुन राशि- संतान को लेकर समस्याएं हो सकती हैं. स्वास्थ्य विशेषकर, पेट और मधुमेह का ध्यान रखें. श्री कृष्ण की उपासना करें. काली वस्तुओं का दान करें.
कर्क राशि- इस समय करियर और निवास में परिवर्तन हो सकता है. माता और स्त्री पक्ष को कष्ट के संकेत हैं. महादेव की उपासना करें, सफेद वस्तुओं का दान करें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











