
Surya Gochar 2022: दिवाली से पहले शुरू होगा इन राशिवालों का मुश्किल समय, इन उपायों से मिलेगी मदद
AajTak
Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य जल्द ही तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं. फिलहाल सूर्य अभी कन्या राशि में हैं. सूर्य के इस गोचर का असर सभी राशियों के जातकों पर नजर आएगा. कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी अशुभ साबित होगा. आइए जानते हैं इन सभी राशियों के बारे में. इस गोचर काल के दौरान सूर्य अपनी नीच अवस्था में होंगे.
अक्टूबर के महीने में सूर्य तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य का तुला राशि में गोचर 17 अक्टूबर 2022 को होगा. इस गोचर के दौरान सूर्य शाम को 7 बजकर 9 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में सूर्य 16 नवंबर 2022 तक यानी पूरे एक महीना रहेंगे. इस गोचर काल के दौरान सूर्य अपनी नीच अवस्था में होंगे. सूर्य के तुला राशि में गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी शुभ साबित होगा जबकि कुछ राशिवालों को इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. आइए जानते हैं सभी राशियों के बारे में -
मेष राशि- सूर्य का यह गोचर आपके जीवन में उतार -चढ़ाव लेकर आने वाला है. शादीशुदा जातकों का अपने साथी के साथ विवाद हो सकता है. जीवनसाथी से बातचीत करते समय धैर्य रखें. किसी से बातचीत करते समय सावधान रहें और अपनी छवि को खराब करने से बचें. बिजनेस में कोई भी डील करते समय पेपर्स को सही से पढ़ें.
उपाय- उगते हुए सूर्य के नग्न आंखों से दर्शन करें.
वृष- पारिवारिक जीवन सही रहेगा. व्यापार में कई अवसर प्राप्त होंगे. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हुए अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. छात्र इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
उपाय- गरीबों को गुड़ से बनी मिठाईयों का दान करें.
मिथुन- इस दौरान आपका गुस्सा बढ़ेगा जिससे आपकी छवि पर असर पड़ सकता है. कार्यों को समय पर पूरा करना भी आपके लिए मुश्किल रहेगा. मेहनत करने के बावजूद भी इच्छानुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे. दांपत्य जीवन कई प्रकार के उतार-चढ़ावों से भरा रहेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












