
Super Tuesday: प्राइमरी इलेक्शन में क्लीन स्वीप की ओर तेजी से बढ़ रहे ट्रंप, राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन से फिर होगा मुकाबला!
AajTak
अमेरिका में ये प्राइमरी चुनाव अलाबामा, अलास्का, अर्कांसस, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, मेन, मैसाचुसेट्स, मिनेसोटा, नॉर्थ कैरोलिना, ओकलाहोमा, टेनेसी, टेक्सास, उटाह, वर्मोंट, वर्जीनिया और यूएस टेरीटरी समोआ में हो रहे हैं.
अमेरिका में इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है. पांच मार्च को Super Tuesday के अहम दिन 16 राज्यों और एक यूएस टेरीटरी के वोटर्स ने अपने पसंदीदा राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए वोट किया. इस दौरान डेमोक्रेटिक की तरफ से जो बाइडेन और रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़त बना ली है.
ये प्राइमरी चुनाव अलाबामा, अलास्का, अर्कांसस, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, मेन, मैसाचुसेट्स, मिनेसोटा, नॉर्थ कैरोलिना, ओकलाहोमा, टेनेसी, टेक्सास, उटाह, वर्मोंट, वर्जीनिया और यूएस टेरीटरी समोआ में हो रहे हैं.
राष्ट्रपति बाइडेन अभी तक घोषित चुनावी नतीजों में अलाबामा, मिनेसोटा, अर्कांसस, कोलोराडो, आयोवा, मेन, मैसाचुसेट्स, नॉर्थ कैरोलिना, ओकलाहोमा, टेनीसी, टेक्सास, वर्जीनिया और वर्मोंट में जीत गए हैं.
वहीं, रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप को अब तक अलाबामा, अर्कांसस, टेनेसी, मिनेसोटा, कोलोराडो, मेन, मैसाचुसेट्स, नॉर्थ कैरोलिना, ओकलाहोमा, टेक्सास और वर्जीनिया में जीत हासिल की है. इससे ऐसा लग रहा है कि वह इस मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को हराकर बाइडेन का सामना करेंगे.
क्या है सुपर ट्यूजडे?
इस साल नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्राइमरी और कॉकस इलेक्शन के लिए सुपर ट्यूजडे सबसे बड़ा दिन है. इस दिन 16 राज्यों और एक टेरीटरी के वोटर्स राष्ट्रपति के लिए अपना पसंदीदा उम्मीदावर चुनते हैं. कुछ राज्यों में इसलिए भी वोटिंग की जाती है कि वे राज्य में अपना गवर्नर या सीनेटर चुन सकें. आमतौर पर सुपर ट्यूजडे चुनावी साल में मार्च के पहले मंगलवार को ही आता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












