
Super 30 वाले आनंद कुमार को मिला UAE का गोल्डन वीजा! क्या है इसमें खास?
AajTak
यूएई का गोल्डन वीजा एक खास तरह का वीजा होता है जो अब तक केवल कुछेक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और स्पोर्ट्स आइकन को मिला है. ऐसे में आनंद कुमार को यह वीजा मिलना बेहद अहम माना जा रहा है. इस वीजा के तहत धारक को बहुत सारी सुविधाएं मिलती हैं.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकार ने Super 30 के फाउंडर आनंद कुमार को गोल्डन वीजा देने की मंजूरी दे दी है. अब आनंद कुमार उन कुछेक भारतीयों में शामिल हो गए हैं जिन्हें UAE की वीजा मिला है.
आनंद कुमार गणित के एक शिक्षक हैं जिन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है. भारत स्थित यूएई के दूतावास में गोल्डन वीजा के लिए उनका नॉमिनेशन हुआ था और मंगलवार के दिन उन्हें ये वीजा मिल गया है. गोल्डन वीजा की शुरुआत यूएई ने साल 2019 में की थी. जिन लोगों को यह वीजा मिलता है को यूएई में लंबे समय तक निवास कर सकते हैं और वहां रहकर पढ़ाई और काम कर सकते हैं.
गोल्डन वीजा मिलने पर क्या बोले आनंद कुमार?
आनंद कुमार ने यूएई का वीजा मिलने पर खुशी जताते हुए यूएई की सरकार को धन्यवाद दिया है. उन्होंने एक्स पर किए गए एक ट्वीट में लिखा, 'मेरे जैसे साधारण शिक्षक के लिए गोल्डन वीजा का सम्मान मिलना और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, स्पोर्ट्स आइकन की लिस्ट में शामिल होना अच्छी फीलिंग है. इस सम्मान के लिए मुझे नॉमिनेट करने की खातिर यूएई सरकार का शुक्रिया.'
आनंद कुमार को यूएई का गोल्डन वीजा मिलना बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि अब तक यह बॉलीवुड स्टार्स और स्पोर्ट्स आइकन को ही मिलता रहा है जिनमें सानिया मिर्जा, शाहरुख खान, संजय दत्त, उर्वशी रौतेला और कृति सैनन जैसे लोगों का नाम शामिल है. उर्वशी रौतेला को साल 2021 में गोल्डन वीजा मिला था जिसके साथ ही वो ये सम्मान पाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई थीं.
आनंद कुमार ने साल 2002 में अपने सुपर 30 कार्यक्रम की शुरुआत बिहार की राजधानी पटना में की थी. वो JEE-Main, JEE-Advanced जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं. पिछले साल आनंद कुमार को भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला था.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









