
Sunny Leone के बर्थडे पर पति डैनियल वेबर ने शेयर की अनसीन तस्वीर, आपने पहले नहीं देखी होगी
AajTak
डैनियल वेबर ने सनी लियोनी की दो फोटोज शेयर की हैं. पहली फोटो में सनी लियोनी करीब 11-12 साल की उम्र में नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी फोटो सनी लियोनी की लेटेस्ट फोटो है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखा जा सकता है.
एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपनी बोल्डनेस से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर है. सनी लियोनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया है और दर्शकों का दिल जीता है. आज एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके को खास बनाते हुए सनी लियोनी के पति डैनियल वेबर ने उन्हें स्पेशल विश दी है.
डैनियल ने शेयर की पहले और अब की फोटो डैनियल वेबर ने सनी लियोनी की दो फोटोज शेयर की हैं. पहली फोटो में सनी लियोनी करीब 11-12 साल की उम्र में नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी फोटो सनी लियोनी की लेटेस्ट फोटो है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखा जा सकता है. डैनियल वेबर ने दोनों फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी. मेरे पास शब्द नहीं हैं, तुम्हें यह बताने के लिए कि तुम क्या से क्या बन गई हो. तुम हर चीज में एक आयकॉन हो और जब-जब मैं यह सोचता हूं कि कोई चीज पॉसिबल नहीं है, तुम उसे करके साबित कर देती हो. तुम और भी ज्यादा अचीव करती हो और उसे बड़ा बनाती हो."
डैनियल ने आगे लिखा, "हर चीज में, हर तरह से तुम एक सानदार इंसान हो. भगवान तुम पर अपनी कृपा बनाए रखें हर दिन और हर साल. लव यू बेबी. तुम्हारी हर मुराद पूरी हो. देखो तुम कहां से कहां तक आ गई हो और क्या बन चुकी हो."
'जलपरी' बनीं Sunny Leone, समंदर में Sea Turtle को देख खुश हुईं एक्ट्रेस, फोटोज
पहली फोटो में सनी लियोनी ब्लू जीन्स और व्हाइट प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रही हैं. बालों को बांधा हुआ है और फ्रंट पर बैग कैरी किया है. बैकग्राउंड में देखा जा सकता है कि सनी लियोनी की यह फोटो कैंपिंग के दौरान की है. इस फोटो में सनी लियोनी करीब 11-12 साल की नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी फोटो में सनी लियोनी का ग्लैमरस कोशंट साफ नजर आ रहा है. थाई हाई स्लिट ड्रेस के साथ सनी लियोनी ने व्हाइट फरी श्रग लिया हुआ है. बालों को खुला रखा है और रेड लिपस्टिक लगाई हुई है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











