
Sun in Pisces 2026: सूर्य ने गुरु के घर में की एंट्री, 3 राशियों के आएंगे अच्छे दिन
AajTak
Sun in Pisces 2026: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश आत्मचिंतन, संवेदनशीलता और नई संभावनाओं का संकेत देता है. यदि इन राशियों के जातक अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, तो यह समय व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.
Sun in Pisces 2026: 15 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण खगोलीय और आध्यात्मिक घटना माना जाता है. सूर्य आत्मा, ऊर्जा, नेतृत्व और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि मीन राशि संवेदनशीलता, आध्यात्मिकता, कल्पनाशीलता और भावनाओं से जुड़ी होती है. ऐसे में सूर्य का मीन राशि में प्रवेश कई राशियों के जीवन में बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है. विशेष रूप से वृषभ, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर लाभ और प्रगति के संकेत दे सकता है. इस समय आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि हो सकती है. नए लोगों से संपर्क बनने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है. लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा. किसी नए अवसर का लाभ भी मिल सकता है. हालांकि, किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह गोचर स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है. इस समय आपको अपने दैनिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत का फल भी मिलने की संभावना है. यदि आप किसी नई योजना या परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें. नियमित दिनचर्या अपनाने की कोशिश करें. परिवार और सहकर्मियों का सहयोग आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा.
मकर राशि

Aaj 15 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 15 मार्च 2026, दिन- रविवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि सुबह 09.16 बजे तक फिर द्वादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- शाम 17 बजे से शाम 18.29 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

Vastu Tips: राजा-महाराजाओं का वो 'सीक्रेट हाउस', जहां 10 मिनट बैठने से दूर हो जाती थी हर बड़ी चिंता!
Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि वास्तु की दृष्टि से वो दिशा कौन सी है, जहां अपनी पुरानी दुखद यादों को छोड़ने के लिए कुछ समय व्यतीत करना अच्छा माना जाता है. राजा-महाराजा भी महल की इस दिशा में कोप भवन बनवाते थे.

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से शादी को कुछ दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी उनकी शादी से जुड़ी तस्वीेरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस शादी की एक रस्म की बेहद इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें सारा और उनकी भाभी के बीच का प्यारा बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है.

फरवरी का महीना भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए बेहतरीन रहा है. तमाम कंपनियों की सेल बढ़ी है. महज 28 दिनों में टू-व्हीलर कंपनियों ने भारतीय बाजार में 18 लाख से ज्यादा वाहनों को बेच दिया है. पिछले साल के मुकाबले इस सेक्टर की ग्रोथ 35.2 परसेंट हुई है. बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भी खरीदे हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.








