
LPG Crisis Impact: एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बदला नियम... PNG वालों के लिए अलर्ट, फटाफट करें ये काम
AajTak
LPG Crisis के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा ऑफिशियल गजट में जहां पीएनजी यूजर्स को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए आदेशित किया गया है, तो वहीं इस संबंध में तेल-गैस वितरण कंपनियों को भी सख्त आदेश दिए गए हैं.
क्या आपके पास भी एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन होने के साथ ही घर में पाइप गैस यानी पीएनजी है. अगर हां, तो फिर ये खबर आपके लिए है. दरअसल, अमेरिका-ईरान में जारी युद्ध (US-Iran War) के चलते भारत में भी एलपीजी संकट (LPG Crisis) देखने को मिल रहा है. इस बीच मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव (LPG-PNG Rule Change) किया है और इसके तहत अब ऐसी स्थिति में आपको अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके साथ ही तेल और गैस वितरण कंपनियों को भी सख्त आदेश दिया है कि PNG यूजर को LPG कनेक्शन देना प्रतिबंधित होगा.
LPG सिलेंडर करना होगा सरेंडर US-Iran War ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है और इस जंग से सबसे बड़ा ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है. होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait), जिससे दुनिया का 20 फीसदी एनर्जी एक्सपोर्ट होता है, उसमें रुकावट से तेल-गैस के आयात पर निर्भर देशों में क्राइसिस देखने को मिला है. भारत की बात करें, तो संकट के बीच सरकार ने LPG Cylinder Price Hike का ऐलान किया, तो वहीं तमाम नियमों में भी बदलाव किया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव 14 मार्च यानी शनिवार को लागू किया गया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर नया और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों के घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है और एलपीजी कनेक्शन भी रखे हुए हैं, वे अब एक साथ दोनों कनेक्शन नहीं रख सकेंगे. ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा.
सरकार ने आदेश जारी कर क्या कहा? LPG Crisis के बीच देश में घबराहट में बढ़ी गैस बुकिंग, देश में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर शहर-शहर अवैध भंडारण को रोकने के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्रालय ने ये बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने LPG Rules Update करते हुए अपने आदेश में साफ कहा है कि PNG कनेक्शन वाले ग्राहक अब घरेलू LPG सिलेंडर नहीं ले पाएंगे. जिनके पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना LPG सरेंडर (LPG Cylinder Surrender) करना होगा. ऐसी स्थिति में सिलेंडर रिफिल पर रोक रहेगी.
LPG New Rule के पीछे सरकार का उद्देश्य पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से ये अपडेट 14 मार्च को ऑफिशियल गजट में पब्लिश होने के बाद लागू हो गया और यह LPG Rule Change एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट के तहत किया गया है. यह कदम घरेलू गैस के बेहतर प्रबंधन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है. सरकार का मानना है कि PNG-LPG कनेक्शन एक साथ रहने गैस सप्लाई में असमानता की समस्या आती है, नए नियम से आपूर्ति में पारदर्शिता और सेविंग दोनों सुनिश्चित हो सकेंगी.
तेल-गैस कंपनियों को भी सख्त आदेश सरकार ने LPG-PNG Users के लिए आदेश जारी करने के साथ ही तेल और गैस वितरण कंपनियों से भी सख्त लहजे में कहा है कि जिनके पास पहले से ही PNG कनेक्शन है, उन्हें घरेलू लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस कनेक्शन (Domestic LPG) देना या ऐसे कंज्यूमर को घरेलू LPG सिलेंडर रिफिल सप्लाई करना प्रतिबंधित एक्टिविटीज है.

Vastu Tips: राजा-महाराजाओं का वो 'सीक्रेट हाउस', जहां 10 मिनट बैठने से दूर हो जाती थी हर बड़ी चिंता!
Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि वास्तु की दृष्टि से वो दिशा कौन सी है, जहां अपनी पुरानी दुखद यादों को छोड़ने के लिए कुछ समय व्यतीत करना अच्छा माना जाता है. राजा-महाराजा भी महल की इस दिशा में कोप भवन बनवाते थे.

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से शादी को कुछ दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी उनकी शादी से जुड़ी तस्वीेरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस शादी की एक रस्म की बेहद इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें सारा और उनकी भाभी के बीच का प्यारा बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है.

फरवरी का महीना भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए बेहतरीन रहा है. तमाम कंपनियों की सेल बढ़ी है. महज 28 दिनों में टू-व्हीलर कंपनियों ने भारतीय बाजार में 18 लाख से ज्यादा वाहनों को बेच दिया है. पिछले साल के मुकाबले इस सेक्टर की ग्रोथ 35.2 परसेंट हुई है. बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भी खरीदे हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.









