
CBSE ने मिडिल-ईस्ट के 8 देशों में 10 अप्रैल तक होने वाली 12वीं कक्षा की सभी परीक्षा रद्द की
AajTak
मीडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण CBSE ने बड़ा फैसला लेते हुए 8 देशों में 10 अप्रैल तक होने वाली 12वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं.
ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक ओर हजारों लोग जंग में फंसे हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. स्कूल-कॉलेज लंबे समय से बंद हैं. इस बीच एक बार फिर CBSE ने बड़ा फैसला लेते हुए एक सर्कुलर जारी किया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बढ़ते तनाव को देखे हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में कक्षा 12 की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है.
बोर्ड ने बताया कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब में 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं यानी कि अब इनका आयोजित नहीं किया जाएगा. CBSE ने इसके पीछे इन क्षेत्रों के बिगड़ते हालात को बताया है. जंग की वजह से इन जगहों पर एग्जाम कराना संभव नहीं है. इसकी वजह से एग्जाम कैंसिल करने का फैसला लिया गया है.
पहले भी रद्द हुए हैं एग्जाम
बता दें कि इससे पहले भी CBSE इन देशों में कक्षा 10 की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर चुका है. हालांकि, 16 मार्च तक होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया था, लेकिन दिन पर दिन मिडिल ईस्ट की हालत तनावपूर्ण होती जा रही है जिसके बाद से अब परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया गया है.
15 दिनों से चल रही जंग
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगातार 15 दिन से जंग चल रही है. इन हमलों में कई अधिकारियों समेत हजारों लोग मारे जा चुके हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण दुनियाभर में टूर एंड ट्रैवल सेक्टर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

Aaj 15 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 15 मार्च 2026, दिन- रविवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि सुबह 09.16 बजे तक फिर द्वादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- शाम 17 बजे से शाम 18.29 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

Vastu Tips: राजा-महाराजाओं का वो 'सीक्रेट हाउस', जहां 10 मिनट बैठने से दूर हो जाती थी हर बड़ी चिंता!
Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि वास्तु की दृष्टि से वो दिशा कौन सी है, जहां अपनी पुरानी दुखद यादों को छोड़ने के लिए कुछ समय व्यतीत करना अच्छा माना जाता है. राजा-महाराजा भी महल की इस दिशा में कोप भवन बनवाते थे.

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से शादी को कुछ दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी उनकी शादी से जुड़ी तस्वीेरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस शादी की एक रस्म की बेहद इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें सारा और उनकी भाभी के बीच का प्यारा बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है.

फरवरी का महीना भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए बेहतरीन रहा है. तमाम कंपनियों की सेल बढ़ी है. महज 28 दिनों में टू-व्हीलर कंपनियों ने भारतीय बाजार में 18 लाख से ज्यादा वाहनों को बेच दिया है. पिछले साल के मुकाबले इस सेक्टर की ग्रोथ 35.2 परसेंट हुई है. बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भी खरीदे हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.








