
प्लास्टिक जार में लोग भरवाते नजर आए पेट्रोल... अब सरकार ने जारी कर दी ये एडवाइजरी
AajTak
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि पेट्रोल या डीजल को ढीले या अनुपयुक्त कंटेनरों में स्टोर न करें. मंत्रालय के अनुसार ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है और इससे गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकते हैं.
सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के एक पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल होने के बाद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. वीडियो में एक व्यक्ति बड़े प्लास्टिक के पानी वाले जार में पेट्रोल भरवाता हुआ दिखाई दे रहा था. इस घटना के सामने आने के बाद मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे पेट्रोल या डीजल को ढीले या असुरक्षित कंटेनरों में न लें और न ही स्टोर करें, क्योंकि इससे गंभीर सुरक्षा खतरे पैदा हो सकते हैं.
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. इसलिए लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने या घबराकर ईंधन जमा करने की जरूरत नहीं है. मंत्रालय के अनुसार, तमिलनाडु के जिस पेट्रोल पंप का वीडियो सामने आया था, वहां ढीले कंटेनर में पेट्रोल दिया जा रहा था, जो सुरक्षित नहीं माना जाता और ऐसा करना उचित नहीं है.
पेट्रोल पंप के खिलाफ हुई कार्रवाई
इस मामले में संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है. मंत्रालय ने यह भी कहा है कि देशभर के सभी पेट्रोल पंपों और डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ईंधन देते समय सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें. यदि कोई भी पेट्रोल पंप इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने लिखा कि अफवाहों के माहौल में सरकार की तरफ से इस तरह का स्पष्ट संदेश आना जरूरी था. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि जो लोग पेट्रोल जमा कर रहे हैं या ब्लैक मार्केटिंग की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
देखें पोस्ट

Vastu Tips: राजा-महाराजाओं का वो 'सीक्रेट हाउस', जहां 10 मिनट बैठने से दूर हो जाती थी हर बड़ी चिंता!
Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि वास्तु की दृष्टि से वो दिशा कौन सी है, जहां अपनी पुरानी दुखद यादों को छोड़ने के लिए कुछ समय व्यतीत करना अच्छा माना जाता है. राजा-महाराजा भी महल की इस दिशा में कोप भवन बनवाते थे.

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से शादी को कुछ दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी उनकी शादी से जुड़ी तस्वीेरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस शादी की एक रस्म की बेहद इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें सारा और उनकी भाभी के बीच का प्यारा बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है.

फरवरी का महीना भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए बेहतरीन रहा है. तमाम कंपनियों की सेल बढ़ी है. महज 28 दिनों में टू-व्हीलर कंपनियों ने भारतीय बाजार में 18 लाख से ज्यादा वाहनों को बेच दिया है. पिछले साल के मुकाबले इस सेक्टर की ग्रोथ 35.2 परसेंट हुई है. बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भी खरीदे हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.









