
Summer Vacation 2021: राजस्थान यूनिवर्सिटी में 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित, ये निर्देश जारी
AajTak
राजस्थान विश्वविद्यालय ने गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacation) घोषित की हैं. यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक सभी कॉलेजों व विभाग 30 जून तक बंद रहेंगे. यूनिवर्सिटी ने सभी पीजी कोर्स के सिलेबस को ऑनलाइन मोड में पूरा करने का निर्देश भी दिया है.
Rajasthan University Summer Vacation 2021: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजस्थान विश्वविद्यालय ने 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacation) घोषित की हैं. राजस्थान यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक सभी कॉलेजों व विभाग 30 जून तक बंद रहेंगे. वहीं, स्टूडेंट्स, टीचर्स से लेकर कॉलेज प्रिंसिपल तक के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं. जिसमें मुताबिक डिपार्मेंट हेड और प्रिंसिपल्स बिना यूनिवर्सिटी को सूचित किए हेडक्वार्टर नहीं छोड़ सकते. उन्हें फोन पर उपलब्ध रहना होगा. जबकि समर वैकेशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स, फैकल्टी स्टाफ को कैंपस नहीं जाना होगा. इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने सभी पीजी कोर्स के सिलेबस को ऑनलाइन मोड में पूरा करने का निर्देश भी दिया है. गर्मी की छुट्टियां का फैसला स्टूडेंट्स एवं यूनिवर्सिटी के स्टाफ को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए किया गया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












