
Summer Vacation: महाराष्ट्र सरकार ने भी घोषित की गर्मी की छुट्टियां, इस डेट तक बंद रहेंगे स्कूल
AajTak
Summer Vacation: हाल के दिनों में राज्य में बढ़ रहे Covid-19 मामलों के मद्देनजर महाराष्ट्र में स्कूल बंद किए गए हैं. एक बार संक्रमण के मामलों की संख्या कम होने और राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन दिए जाने के बाद ही स्कूल फिर से खुलेंगे.
Summer Vacation: महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार 01 मई से राज्य के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. इस साल, महामारी के कारण पैदा हालातों के चलते स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां जल्दी शुरू हो रही हैं. छुट्टियां 01 मई से शुरू हो रही हैं, और 13 जून को समाप्त होंगी. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में Covid-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद ही स्कूलों को फिर से खोला जाएगा. हाल के दिनों में राज्य में बढ़ रहे Covid-19 मामलों के मद्देनजर महाराष्ट्र में स्कूल बंद किए गए हैं. एक बार संक्रमण के मामलों की संख्या कम होने और राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन दिए जाने के बाद ही स्कूल फिर से खुलेंगे. राज्य सरकार के आधिकारिक आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र के स्कूलों में छुट्टी के दिनों की संख्या स्कूल में 76 दिनों से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों की छुट्टियों से दिन काटने का फैसला किया है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










