
Summer Vacation: दिल्ली में गर्मियों की छुट्टी के बाद अब निजी स्कूलों के लिए जारी हुआ ये आदेश
AajTak
दिल्ली में भी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. इसी बीच दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने दिल्ली के सभी निजी स्कूलों के लिए एक और आदेश जारी कर दिया है.
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली में भी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. इसी बीच दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने दिल्ली के सभी निजी स्कूलों को आदेश दिया है कि वह इस दौरान कोई भी ऑनलाइन क्लॉस नहीं चलाएंगे. बता दें कि सरकारी स्कूलों में भी गर्मियों की छुट्टी में ऑनलाइन क्लॉस लेने के लिए मना किया गया है. दरअसल, शिक्षा विभाग को जानकारी मिली थी की गर्मियों की छुट्टी का ऐलान होने के बाद भी कुछ स्कूलों में फिजिकल लर्निंग के नाम पर कक्षाएं चलाई जा रही है. यह जानकारी सामने आने के बाद यह आदेश जारी किया गया है. दिल्ली सरकार द्वारा सभी निजी स्कूलों को इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है. सर्कुलर में कहा गया है कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, दिल्ली में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान किया जा रहा है. जिसके तहत 20 अप्रैल से 9 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की गई. इसके साथ ही, दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में ऑनलाइन और सेमी-ऑनलाइन क्लॉस भी निलंबित रहेंगी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












