
Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में भी मिलेगी सीट कंफर्म, रेलवे ने इस राज्य के लोगों को दिया समर स्पेशल ट्रेन का तोहफा
AajTak
रेल यात्रियों के लिए समस्तीपुर रेलमंडल से गुड न्यूज आई है. गर्मी के दस्तक देते ही रेलवे छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल के रक्सौल स्टेशन से हैदराबाद के लिए एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है.
गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं. बड़े-बड़े महानगरों में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग इन छुट्टियों में वापस अपने घर की तरफ रुख करते हैं. इसके चलते रेलवे स्टेशनों पर भी भारी भीड़ जुटती है. ट्रेनों में कंफर्म सीट का टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में रेल यात्रियों के लिए समस्तीपुर रेलमंडल से गुड न्यूज सामने आई है. गर्मी के दस्तक देते ही रेलवे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल के रक्सौल स्टेशन से हैदराबाद के लिए एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है.
समर स्पेशल की चलाई जाएंगी 3 ट्रिप
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यात्रियों को आसानी से बर्थ उपलब्ध हो, इसे देखते हुए 13 मई से 30 मई तक दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते हैदराबाद/सिकंदराबाद और रक्सौल के मध्य 03 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
इन तारीखों में किया जाएगा इस ट्रेन का परिचालन
गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल समर स्पेशल दिनांक 13, 20 और 27 मई (शनिवार) को हैदराबाद से 20.35 बजे खुलकर दूसरे दिन अर्थात सोमवार को 13.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद समर स्पेशल 16, 23, 30 मई (मंगलवार) को रक्सौल से 08.30 बजे खुलकर दूसरे दिन यानी गुरुवार को 04.50 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.
बिहार के इन स्टेशनों पर ट्रेन का किया जाएगा ठहराव

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











