
Sukhvinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ हिमाचल की कमान, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्टी CM
AajTak
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के रिज मैदान में सुक्खू को सीएम पद की शपथ दिलाई. उनके साथ मुकेश अग्निहोत्री ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के रिज मैदान में सुक्खू को सीएम पद की शपथ दिलाई. सुक्खू के साथ कांग्रेस नेता और प्रतिभा सिंह के करीबी मुकेश अग्निहोत्री ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. सुक्खू के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे.
हिमाचल के नए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ लेने के बाद न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे. पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी. पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का रथ बंद कर दिया है.
कांग्रेस के ये दिग्गज रहे मौजूद
सुखविंदर सिंह सुक्खू की शपथग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे.
शपथग्रहण में शामिल हुईं सुक्खू की मां

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











