
Subhah-Subhah: 'मन की बात' का 103वां एपिसोड आज, पीएम करेंगे देश को संबोधित, देखें सुबह-सुबह
AajTak
आज पीएम मोदी मन की बात करने वाले हैं. बता दें कि ये पीएम की मन की बात का 103वां एपिसोड होने वाला है. सुबह 11 बजे जेपी नड्डा दिल्ली के केशव पुरम में कई मंत्रियों के साथ मन की बात को सुनने वाले हैं. देखें सुबह की सारी बड़ी खबरें.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











