
Stuffcool ChargePlug Review: मोबाइल फोन्स के लिए मल्टीबोर्ड जैसा है ये चार्जर
AajTak
Stuffcool ChargePlug Review: चार्जर के मार्केट में Stuffcool एक जाना-माना नाम है. अगर आप एक iPhone या Pixel यूजर हैं और एक सपोर्टेड चार्जर की तलाश में हैं, तो Stuffcool ChargePlug अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी खासियत मल्टीपल पोर्ट्स हैं, जो इसे कई डिवाइसेस को चार्जर का विकल्प बनाते हैं. आइए जानते हैं क्या आपको ये प्रोडक्ट खरीदना चाहिए या नहीं.
फोन या किसी दूसरे डिवाइस के लिए एक नया एडॉप्टर खरीदना हो, तो आपको कई विकल्प मिल जाएंगे. अगर चार्जर की बात करें, तो Stuffcool ऐसा नाम है, जिसे बड़ी संख्या में लोग जानते हैं. हालांकि, Stuffcool के प्रोडक्ट्स की कीमत दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले ज्यादा होती है.
पिछले कुछ वक्त से हम इस ब्रांड का एक चार्जर इस्तेमाल कर रहे हैं. ये चार्जर खास है क्योंकि इसमें आपको मल्टी प्लग का विकल्प मिलता है और ये एक GaN फास्ट चार्जर है. इस चार्जर की मदद से आप एक वक्त में चार डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसा रहा इसका एक्सपीरियंस.
सबसे पहले तो समझ लेते हैं कि GaN चार्जर क्या होता है. GaN चार्जर का मतलब Gallium Nitride चार्जर होता है. ये एक एडवांस टेक्नोलॉजी है, जो कॉम्पैक्ट साइज में फास्ट चार्जिंग ऑफर करती है. ये चार्जिंग में कम गर्म होता है और एनर्जी इफिसिएंट होता है.
अब बात करते हैं, Stuffcool ChargePlug की, जिसमें आपको मल्टीपल पोर्ट्स का विकल्प मिलता है. इसमें आपको दो टाइप-C पोर्ट, एक USB पोर्ट और एक यूनिवर्सल सॉकेट मिलता है. यानी एक पोर्ट में आप किसी दूसरे चार्जर को लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Vivo X200 FE Review: पावरफुल और कॉम्पैक्ट फोन, कैसा है कैमरा और परफॉर्मेंस?
ये चार्जर iPhone और Pixel फोन्स को भी सपोर्ट करता है. इसमें आपको 20W की फास्ट चार्जिंग मिलती है. वहीं सॉकेट 10A तक सपोर्ट करता है, जिसके जरिए आप टीवी, स्पीकर और दूसरे छोटे अप्लायंस इस्तेमाल कर सकते हैं. ये डिवाइस उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें मल्टीपल डिवाइस एक साथ इस्तेमाल करने होते हैं या चार्ज करने होते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












