
Story of Oval Office: वो ओवल ऑफिस जहां बैठकर पूरा देश चलाते हैं राष्ट्रपति, पहले आयताकार था फिर अंडे की शक्ल में ऐसे बदल गया अमेरिकी राष्ट्रपति का दफ्तर
AajTak
ओवल ऑफिस अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय का नाम है, जहां बैठकर राष्ट्रपति देश को कंट्रोल करते हैं. इसका आकार ओवल (अंडाकार) होने की वजह से इसे ओवल ऑफिस कहा जाता है. लेकिन हमेशा से इसका आकार ऐसा नहीं था.
अमेरिका में सत्ता परिवर्तन हो गया है. डोनाल्ड ट्रंप देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं. वह अगले साल से राष्ट्रपति पद का कामकाज संभाल लेंगे. व्हाइट हाउस में बने ओवल ऑफिस (Oval Office) उनका आधिकारिक कार्यालय होगा, जहां से वह अमेरिकी सरकार चलाएंगे.
ओवल ऑफिस अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय का नाम है, जहां बैठकर राष्ट्रपति देश को कंट्रोल करते हैं. इसका आकार ओवल (अंडाकार) होने की वजह से इसे ओवल ऑफिस कहा जाता है. लेकिन हमेशा से इसका आकार ऐसा नहीं था.
व्हाइट हाउस की वेस्ट विंग के दक्षिणी छोर में 1909 में ओवल ऑफिस का निर्माण कराया गया था. लेकिन उस समय यह राष्ट्रपति का अस्थाई कार्यालय हुआ करता था और अमेरिका का राष्ट्रपति बनने वाले हर शख्स ने अपनी पसंद के हिसाब से हर बार इसे रेनोवेट कराया.
लेकिन 1909 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति विलियम हॉवर्ड टाफ्ट ने ऑफिस का स्पेस बढ़ाने और स्थाई तौर पर इसे कार्यालय बनाने के लिए विशेष आर्किटेक्टर हायर किए थे. वॉशिंगटन के आर्किटेक्ट नैथन सी. वेथ ने राष्ट्रपति कार्यालय के ऑफिस के विस्तार प्रोजेक्ट को डिजाइन किया. इस तरह ऑफिस का स्पेस बढ़ाने के दौरान इसका आकार ओवल हो गया.
अमेरिका के पहले राष्ट्रपित ने दफ्तर की सीधी दीवारों को अर्ध-गोलाकार के आकार में दोबारा बनवाया था. ऐसे में जब दफ्तर का स्पेस बढ़ाने की कोशिश की गई तो दीवारों के आकार को ध्यान में रखकर पूरा दफ्तर अंडाकार के आकार में तैयार हो गया.
ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति के डेस्क के पीछे तीन बड़ी खिड़कियां हैं. एक फायरप्लेस . दो बुककेस और चार दरवाजे हैं. पूर्वी दिशा का दरवाजा रोज गार्डन की तरफ खुलता है जबकि पश्चिमी दरवाजा एक प्राइवेट स्टडी रूम की तरफ जाता है. एक दरवाजा डाइनिंग रूम जबकि चौथा दरवाजा वेस्ट विंग के मुख्य गलियारे तक जाता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











