
Stocks to Buy: उतार-चढ़ाव भरे बाजार में इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, दिख रहा दमदार अपसाइड; जानें डिटेल
ABP News
भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म कुछ शेयरों पर पॉजिटिव रूख दिखा रहे हैं. आइए जानते हैं, इन चुनिंदा शेयरों के बारे में....
Stocks to BUY: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म कुछ शेयरों पर पॉजिटिव रूख दिखा रहे हैं. ब्रोकरेज के अनुसार, इन शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, इन चुनिंदा शेयरों के बारे में....
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर
दुनिया की प्रसिद्ध ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस इंटस्ट्रीय पर अपना दांव लगाया है. ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी शेयर को अपनी टॉप पिक लिस्ट में शामिल किया है. फर्म ने इसके लिए 1803 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. फर्म के अनुसार, रिलायंस आने वाले 7 सालों में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से कंपनी की दिशा बदल सकता है.
निवेश मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रीन एनर्जी पर फोकस हो सकता है. ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया है कि, कंपनी जियो और रिटेल बिजनेस के विस्तार के समय जैसी रफ्तार दिखाई थी, वैसा ही कुछ देखने को मिल सकता है. इसी कारण से कंपनी शेयर ब्रोकरेज फर्म की पसंदीदा शेयरों की सूची में शामिल है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












