
Stock Market Updates: ट्रंप आए, हरियाली लाए... शेयर बाजार में तूफानी तेजी, टेक्नोलॉजी स्टॉक्स को लगे पंख!
AajTak
Donald Trump की जीत से भारतीय टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी उछाल देखने को मिल रही है. क्योंकि तमाम बड़ी भारतीय आईटी कंपनियों का कारोबार अमेरिका में है, और ट्रंप की इस जीत से TCS, इंफोसिस, HCL Tech, Wipro और Dixon Tech जैसे शेयरों में तूफानी तेजी जारी है.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे (US Election Results) आ चुके हैं, एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप के सिर ताज सजा है. डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) पिछड़ गई हैं. डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत से ग्लोबल शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही है.
भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में भी सुबह तेजी जारी है. दरअसल, जैसे-जैसे डोनाल्ड ट्रंप की जीत सुनिश्चित होती गई, वैसे-वैसे बाजार में मजबूती बढ़ती गई. ट्रंप सरकार की नीतियां ग्लोबल कॉरपोरेट जगत के लिए फ्रेंडली मानी जाती है. खुद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) बड़े बिजनेस टायकून हैं, उनका बिजनेस अमेरिका, यूरोप समेत पूरी दुनिया में फैला हुआ है. भारत में भी डोनाल्ड ट्रप के परिवार का बड़ा रियल एस्टेट कारोबार है.
डोनाल्ड ट्रंप बड़े बिजनेस टायकून
खासकर Donald Trump की जीत से भारतीय टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी उछाल देखने को मिल रही है. क्योंकि तमाम बड़ी भारतीय आईटी कंपनियों का कारोबार अमेरिका में है, और ट्रंप की इस जीत से TCS, इंफोसिस, HCL Tech, Wipro और Dixon Tech जैसे शेयरों में तूफानी तेजी जारी है.
TCS - 3.74% HCL Tech- 3.80% इंफोसिस- 3.80% विप्रो- 3.20%
अगर शेयर बाजार की बात करें तो ट्रंप की जीत की घोषणा होते ही, दोपहर 2.20 बजे BSE Sensex करीब 800 अंक चढ़कर साथ 80,250 को पार कर गया है. वहीं NSE Nifty में भी तूफानी तेजी दिखी जा रही है, निफ्टी 235 अंक चढ़कर 24,450 के लेवल पर पहुंच गया है. गौरतलब है कि Emkay Global ने अनुमान जाहिर किया है कि ट्रंप की जीत से शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म रैली दिखेगी, जिससे निवेशकों को फायदा हो सकता है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








