
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह? गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
ABP News
Share Market Crash: शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सेशन से जारी गिरावट से निवेशक परेशान हैं. इसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है. पश्चिम एशिया में पैछा हुए हालात इसकी एक बड़ी वजह है.
Share Market Crash Reason: भारतीय शेयर बाजार में होली वाले दिन रंग में भंग पड़ गया है. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. दोपहर करीब 1:15 बजे सेंसेक्स 1272 अंक टूटकर 78,966.20 के लेवल पर कारोबार कर रहे थे.
वहीं निफ्टी 1.77 फीसदी फिसलकर 24,424.65 के स्तर पर ट्रेडिंग जारी रखे हुए थे. घरेलू बाजार में यह गिरावट पिछले दो कारोबारी दिनों से जारी है. भारी गिरावट की वजह से निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?
ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. जिसका साफ असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है. अमेरिका और ईरान की संयुक्त सैन्य कार्रवाई और ईरान के जवाबी हमलों ने निवेशकों का भरोसा तोड़ने का काम किया है.
इन सब के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का फैसला लिया है. जिससे तेल आयात पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं. भारत समेत अन्य तेल आयात करने वाले देशों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब साफ दिखने लगा है. विशेषज्ञों का मानना है कि, अगर युद्ध लंबा चलता है तो कच्चे तेल की कीमत आसमान छू सकती है. बाजार में गिरावट के पीछे यह एक मुख्य वजह है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












