
फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में Adani Power, Vishal Mega Mart समेत 6 स्टॉक्स शामिल, देखें फुल लिस्ट NSE IPO पर बड़ा अलर्ट, पब्लिक लिस्टिंग को लेकर चल रही बड़ी तैयारी; मार्च तक निपट सकता है यह काम
ABP News
NSE F&O Stocks List नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में 1 अप्रैल, 2026 से अडानी पावर समेत छह स्टॉक्स की ट्रेडिंग शुरू होगी.
NSE F&O Stocks List: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने 1 अप्रैल, 2026 से फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफएंडओ) सेगमेंट में कुल छह स्टॉक्स को शामिल करने का ऐलान किया है. इनमें अडानी पावर (Adani Power) से लेकर कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard), हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India), मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ( Motilal Oswal Financial Services), निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट ( Nippon Life India Asset Management) और विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) जैसे स्टॉक्स शामिल हैं.
एक्सचेंज ने आगे बताया कि मार्च 2026 के लिए क्वार्टर सिग्मा कंप्यूटेशन साइकिल के तहत एलिजिबिलिटी शर्तों को पूरा करने पर सभी छह स्टॉक्स के कॉन्ट्रैक्ट ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. यह कदम मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) द्वारा तय स्टॉक चुनने के क्राइटेरिया के अनुसार है.
NSE ने बताया है कि 30 मार्च, 2026 को एक अलग सर्कुलर के जरिए मेंबर्स को मार्केट लॉट और स्ट्राइक प्राइस के बारे में बताई जाएगी.
F&O सेगमेंट में शेयरों को जोड़ने का मकसद ट्रेडिंग वॉल्यूम और मैच्योरिटी को बढ़ाना होता है. जब कोई शेयर इस सेगमेंट में आता है, तो उस पर म्यूचुअल फंड्स और विदेशी निवेशक जैसे बड़े संस्थान ज्यादा ट्रेडिंग करते है. इससे शेयर को खारीदना-बेचना आसान हो जाता है. F&O में ट्रेडिंग होने से निवेशकों को शेयरों की सही कीमत का पता लगाने में मदद मिलती है क्योंकि यहां खरीदार और विक्रेता दोनों भविष्य की उम्मीदों पर दांव लगा रहे होते हैं. कैश मार्केट में शेयर गिरने पर उससे मुनाफा नहीं कमाया जा सकता, लेकिन F&O सेगमेंट में आपके पास शेयर को पहले बेचने या नीचे गिरते वक्त खरीदकर मुनाफा कमाने का ऑप्शन होता है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












