
Stock Market Crash: मार्केट को पसंद नहीं आया बजट... 1550 अंक टूटा सेंसेक्स, 11 लाख करोड़ स्वाहा! बिखरे ये स्टॉक्स
AajTak
रविवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स 1550 अंकों की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी में 495 अंकों की गिरावट रही है. निफ्टी बैंक भी 1100 अंकों से ज्यादा टूटा है.
बजट 2026 शेयर बाजार को पसंद नहीं आया है. शेयर बाजार तगड़ी गिरावट पर बंद हुआ है. सेंसेक्स 1547 अंक टूटकर 80723 पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी 495 अंक टूटकर 24825 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 1193 अंक गिरा है. इस बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है. आखिरी घंटों में निवेशकों के करीब 11 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए.
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से टीसीएस, इंफोसिस, टाइटन और सनफार्मा के शेयरों को छोड़कर बाकी सभी 24 शेयरों में गिरावट आई है. सबसे ज्यादा एसबीआई के शेयर 6 फीसदी, अडानी पोर्ट के शेयर 5.5 फीसदी और BEL के शेयर 5.36 फीसदी गिरे हैं. आईटीसी के शेयरों में भी 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है. सिर्फ आईटी सेक्टर में तेजी है, बाकी सेक्टर रेड जोन में बंद हुए हैं. सबसे ज्यादा गिरावट पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट आई है.
शेयर बाजार में क्यों आई बड़ी गिरावट? शेयर बाजार में अचानक आई बड़ी गिरावट की वजह STT में बढ़ोतरी को माना जा रहा है. बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala) ने फ्यूचर और ऑप्शन में ट्रेड करने वाले निवेशकों को बड़ा झटका देते हुए सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स को बढ़ा दिया.
फ्यूचर के लिए STT को 0.025 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया. वहीं ऑप्शन ट्रेडिंग के लिए एसटीटी 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 कर दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई. हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी देखी गई, लेकिन फिर आखिरी घंटे में तगड़ी गिरावट पर मार्केट बंद हुआ.
विदेशी निवेशकों पर फोकस शेयर बाजार अब सोमवार को खुलेगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विदेशी निवेशक भारत में आते हैं या नहीं? अगर विदेशी निवेशकों की बाजार में एंट्री होती है तो शेयर बाजार में तेजी आ सकती है, लेकिन अगर बिकवाली सोमवार को भी होती है तो शेयर बाजार गिर सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







