
Stock Market Crash: ग्लोबल संकेत... भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, इन स्टॉक में भारी दबाव
AajTak
ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 80 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई है.
ग्लोबल कमजोर संकेत के कारण आज भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. Nifty 100 अंक टूटकर 25800 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्स 325 अंक टूटकर 84151 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई है.
BSE टॉप 30 शेयरों में से 13 स्टॉक तेजी पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा तेजी एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसे शेयर में आई है, जबकि 17 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं.टाटा मोटर्स कमशर्यिल व्हीकल (TMCV) के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.
सेक्टर्स की बात करें तो आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर्स में दबाव दिखाई दे रहा है, जबकि पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर्स में तेजी जारी है.
क्यों आई आज गिरावट? दिसंबर में फेड रेट में कटौती की उम्मीद कम होने के कारण अमेरिका से एशियाई बाजार में भारी गिरावट आई है, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है.
वहीं बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे के शुरुआती रुझान आने लगे हैं, जिसमें एनडीए को बहुमत मिलती हुई दिख रही है , लेकिन RJD भी कड़ी टक्कर दे रही है. ऐसे में शेयर बाजार इसपर भी नजर बनाए हुए है.
इन शेयरों में बडी गिरावट सोनाटा सॉफ्टवेयर 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है. वहीं तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयर में भी 5 फीसदी की कमी आई है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में 2.5 प्रतिशत तक की गिराव आई है. आईटीआई के शेयर भी 2 फीसदी गिरे हैं.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












