
Stealth Omicron: स्टील्थ ओमिक्रॉन ने बढ़ाया डर, जानें इससे अस्पताल में भर्ती होने का कितना खतरा?
AajTak
पूरी दुनिया में ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसके नए सब-वैरिएंट का पता चला है. इस वैरिएंट को BA.2 या स्टील्थ ओमिक्रॉन कहा जा रहा है. ये भारत समेत 40 से अधिक देशों में पाया गया है. खास बात यह है कि ये वैरिएंट RT-PCR टेस्ट से भी बच सकता है. इसकी वजह से कोरोनी की एक और लहर आने की आशंका जताई जा रही है.
ओमिक्रॉन के कहर के बाद अब स्टील्थ ओमिक्रॉन (Stealth Omicron) ने लोगों के बीच डर बढ़ा दिया है. ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट Stealth Omicron (BA.2) को मूल ओमिक्रॉन से भी बहुत ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है. स्टील्थ ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा सैंपल अब तक भारत समेत डेनमार्क, ब्रिटेन, स्वीडन और सिंगापुर में पाए गए हैं. यूरोपीय देशों में ये सब वैरिएंट तेजी से अपने पैर पसार रहा है. इसकी सबसे अधिक ट्रांसमिसिबल स्ट्रेन को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि ये Covid-19 की लहर को और बढ़ा बना सकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












