
SSC CGL Tier 1 Result Soon: जल्द जारी होगा टियर वन परीक्षा का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
AajTak
SSC CGL Tier 1 परीक्षा 2024 का परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है. 9 से 26 सितंबर 2024 तक हुई परीक्षा में 17,727 ग्रुप 'बी' और 'सी' पदों पर भर्ती होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट की घोषणा होने पर स्कोरकार्ड कैसे चेक किया जा सकेगा.
SSC CGL Tier 1 Result 2024 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 9 सितंबर से 26 सितंबर, 2024 तक संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) टियर 1 परीक्षा आयोजित की थी. उम्मीदवार अब आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अनुमान है कि आयोग जल्द ही परिणामों की घोषणा कर सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है.
कब आएगा टियर वन परीक्षा का रिजल्ट:
जानकारी के अनुसार, आयोग ने 4 अक्टूबर को एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की जारी की, और उम्मीदवारों को 8 अक्टूबर, 2024 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई. एसएससी अब इन चुनौतियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर की अपलोड करेगा, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किये जायेंगे. अनुमान है कि कर्मचारी चयन आयोग इस महीने के अंत तक या नवंबर के पहले हफ्ते में नतीजे जारी कर सकता है. हालांकि आयोग की तरफ से रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
SSC CGL Tier 1 Result 2024: एसएससी सीजीएल रिजल्ट कैसे चेक करें
Step 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट [ssc.nic.in](https://ssc.nic.in) पर विजिट करें. Step 2: रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें:

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












