
SSC या 'SCAM'...? एक सेंटर से इतने बच्चे पास और हाई कटऑफ को लेकर सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर (पूर्व में एक्स) पर तरुण गौतम ने पोस्ट किया कि जब एक परीक्षा में 7,000 वैकेंसी के लिए कटऑफ 150 और दूसरे में 17,000 वैकेंसी के लिए कटऑफ 153 हो, तो यह सवाल उठता है कि क्या इस स्थिति में कोई गड़बड़ी हो रही है?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने गुरुवार रात को एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए. इस परीक्षा में 1.8 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए हैं और अब वे सीजीएल टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. हालांकि, परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से सोशल मीडिया पर इस परिणाम को लेकर बहस छिड़ गई है. उम्मीदवारों ने SSC पर कटऑफ में धांधली और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक आयोग की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर लोग क्या कुछ कह रहे हैं.
हाई कटऑफ को लेकर आयोग पर उठाए सवाल
इस परीक्षा में अचानक कटऑफ में बढ़ोतरी ने कई उम्मीदवारों को चौंका दिया है. ट्विटर (पूर्व में एक्स) पर एक यूजर, तरुण गौतम ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया, "जब एक परीक्षा में 7,000 वैकेंसी के लिए कटऑफ 150 और दूसरे में 17,000 वैकेंसी के लिए कटऑफ 153 हो, तो यह सवाल उठता है कि क्या इस स्थिति में कोई गड़बड़ी हो रही है?" स पर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर वैकेंसी बढ़ाई जाती है, तो सामान्य तौर पर कटऑफ में गिरावट आनी चाहिए थी, न कि बढ़ोतरी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












