
Sri Lanka vs Pakistan T20 WC Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन सेमीफाइनल का सपना टूटा
AajTak
Sri Lanka vs Pakistan T20 World Cup 2026 Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का पाकिस्तान का सपना टूट गया है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में पाकिस्तान मेजबान को 147 रनों के अंदर नहीं रोक सका. हालांकि, पाकिस्तान ने 5 रनों से ये मुकाबला जीत लिया.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत हासिल की लेकिन पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है. यानी पाकिस्तान के लिए इस टी20 वर्ल्ड कप का सफर अब खत्म हो गया है. पाकिस्तान की इस हार से न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. यानी ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम क्वालिफाई कर गई है.
दरअसल, इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के शतक के दम पर श्रीलंका के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा था. अगर पाकिस्तानी गेंदबाज श्रीलंका को 147 रनों तक रोक लेते तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाता. क्योंकि तब उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाता. लेकिन 16वें ओवर में श्रीलंका ने 147 का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके बाद श्रीलंका जीत के करीब भी पहुंच गया था. आखिरी ओवर में उसे 28 रन चाहिए थे. लेकिन 5 रनों से पाकिस्तान ने ये मैच जीत लिया.
ऐसी रही श्रीलंका की बैटिंग
213 रनों के जवाब में उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और दूसरे ही ओवर में पथुम निसंका का विकेट नसीम शाह ने झटका. इसके बाद 33 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लग गया. फिर चरिथ असलंका ने अच्छी बल्लेबाजी की और 75 तक स्कोर को ले गए लेकिन फिर अपना विकेट गंवा बैठे. फिर 94 के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा और 101 के स्कोर पर 5वां झटका लगा.
लेकिन इसके बाद दसुन शनाका और पवन रथनायके के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया. पवन ने शानदार फिफ्टी जड़ी और 16वें ओवर में ही 147 का वो जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया जिसके दम पर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता था. पवन का विकेट 18वें ओवर में गिरा जब वो 37 गेंद में 58 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए.
लेकिन इसके बाद दसुन शनाका ने आतिशी बैटिंग की. आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे. लेकिन शनाका केवल एक शॉट नहीं लगा सके और पाकिस्तान 5 रन से ये मैच जीत पाया. शनाका ने 31 गेंद में 76 रनों की पारी खेली. उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के लगाए.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






