Sri Lanka vs Australia T20 WC Highlights: ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप सफर लगभग खत्म, श्रीलंका ने 8 विकेट से रौंदा, निसांका का शतक
AajTak
Sri Lanka vs Australia T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में सहमेजबान श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंद डाला. इस जीत के साथ ही जहां श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचने का सपना लगभग चूर हो गया है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में सहमेजबान श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंद डाला. इस जीत के साथ ही जहां श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचने का सपना लगभग चूर हो गया है. यानी ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप सफर भी खत्म हो गया है. इस मैच में खास बात ये भी रही की इसमें विश्वकप 2026 का पहला शतक भी आया. ये सेंचुरी पथुम निसांका के बल्ले से आई. जिन्होंने 52 गेंदों में नाबाद शतक जड़ा.
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऑस्ट्रेलिया ने 182 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा था. जिसे श्रीलंका ने 18 ओवर में चेज कर लिया. बता दें कि इससे पहले जिम्बॉब्वे ने भी ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी.
ऐसे रही श्रीलंका की बैटिंग
182 के जवाब में उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में कुसल परेरा अपना विकेट गंवा बैठे. परेरा ने केवल एक रन बनाया. लेकिन इसके बाद पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच शानदार साझेदारी हुई. दोनों ने शतकीय साझेदारी की. दूसरा विकेट 13वें ओवर में गिरा जब मेंडिस 105 के स्कोर पर आउट हुए. मेंडिस ने 38 गेंदों में 51 रन बनाए. लेकिन परेरा जमे रहे. उन्होंने नाबाद शतक जड़ा और श्रीलंका को जीत दिला दी. अपनी पारी में निसांका ने 10 चौके और 5 छक्के जड़े.
ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद शानदार रही. पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बीच शतकीय साझेदारी हुई. पहला झटका 104 के स्कोर पर 9वें ओवर में लगा. लेकिन इसके बाद फिर ऑस्ट्रेलिया की कलई खुल गई. और ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 181 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने बनाए. हेड ने 56 रन बनाए तो मार्श के बल्ले से 54 रन आए.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








