
Sri Lanka Power Crisis: बिजली संयंत्रों को नहीं मिल रहा तेल, अंधेरे में डूबेगा श्रीलंका!
AajTak
Sri Lanka Fuel Shortage: श्रीलंका में जरूरी ईंधन की कमी के कारण हर दिन दो घंटे का पावर कट किया जा रहा है. कई संयंत्र बंद करने पड़े हैं. देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी है जिस कारण आवश्यक ईंधन का आयात नहीं हो पा रहा है और लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है.
श्रीलंका का ऊर्जा संकट इतना गहरा गया है कि अब वहां के लोगों को रोजाना कुछ घंटों के लिए अंधेरे में रहना पड़ रहा है. देश में ईंधन की भारी कमी है जिसे देखते हुए बिजली की कटौती की जा रही है. सोमवार को श्रीलंका में एक घंटे का पावर कट लोगों को झेलना पड़ा और आज यानी मंगलवार को ये पावर कट 2 घंटे का होने वाला है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











