
Sri Lanka News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका में अराजक हालात, पीएम ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक
AajTak
Sri Lanka News: आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में हालात अब इतने बुरे हो चुके हैं, कि महंगाई से परेशान जनता सड़कों पर उतर आई है और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है. वहीं इस बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं. आखिर कैसे सोने की लंका इतनी कंगाली के स्तर पर पहुंच गई. आलम ये रहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को आवास छोड़कर भागना पड़ा. प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, आशंका है कि ये विरोध प्रदर्शन देशव्यापी हो सकता है. उग्र भीड़ राष्ट्रपति भवन की स्विमिंग पूल में घुस आई. लोग इसमें नहाते भी नजर आये. इसके बाद अब श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक बुलाई है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









