
Sri Lanka Emergency News: पाई-पाई के लिए मोहताज श्रीलंका! महंगाई की मार झेल रही जनता
AajTak
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में जहां शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद अब सड़कों पर सन्नाटा परसा है, क्योंकि दाने-दाने को तरसते लोगों के हिंसक प्रदर्शन से श्रीलंका की सरकार घबरा गई है. सरकार ने पहले आपातकाल का ऐलान किया और फिर शहरों में कर्फ्यू लगाया गया और अब विरोध-प्रदर्शनों को पूरी तरह से दबाने के लिए सोशल मीडिया पर भी पाबंदी लगा दी है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ऐसी पाबंदियों से भूख से जूझती जनता का पेट भरेगा? श्रीलंका के आम लोगों का खाने-पानी का संकट घटेगा? देखें ये एपिसोड.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











