
Sri Lanka Emergency: न बिजली.. न खाना.. न पैट्रोल, श्रीलंका में गहराया आर्थिक संकट!
AajTak
Sri Lanka economic crisis: श्रीलंका में आर्थिक संकट इतना बढ़ गया है कि इसने कई लोगों के मुंह से निवाला तक छीन लिया है. ऐसे में भारत ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए परेशानियों के इस दौर में श्रीलंका की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है, जिससे वहां के लोगों को अपनी भूख मिटाने में आसानी होगी. आज श्रीलंका बदहाली, कंगाली, महंगाई से गुजर रहा है. यहां लोग खाने को मोहताज हैं. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है. आम जिंदगी की जरूरत की चीजें इतनी महंगी हो चुकी हैं कि आम आदमी खरीद नहीं सकता है. आखिर, श्रीलंका में आपातकाल कि स्थिति क्यों आई. कोलंबो से देखें आजतक की खास रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











