
Sri lanka Crisis LIVE Updates: गोटाबाया राजपक्षे के भागने के बाद श्रीलंका में और बिगड़े हालात, संसद कूच कर रहे हजारों प्रदर्शनकारी
AajTak
Sri lanka crisis LIVE Updates: श्रीलंका में जनता के विरोध का बड़ा असर हुआ है. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गये हैं. राजपक्षे के मालदीव जाने की खबर है. अब 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की तैयारी शुरू हो चुकी हैं.
Sri lanka crisis LIVE Updates: श्रीलंका में आर्थिक-राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. इस बीच गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गये हैं. उन्होंने राष्ट्रपति पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था ऐसा कहा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, गोटाबाया राजपक्षे फिलहाल मालदीव पहुंचे हैं. यहां से वह दुबई जाने वाले हैं.
श्रीलंका में जनता के विरोध के बाद राष्ट्रपति देश छोड़ने पर मजबूर हुए हैं. आर्थिक संकट के बीच गुस्साई जनता ने बीते दिनों राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमा लिया था और पीएम के आवास को आग के हवाले कर दिया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











