
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका हालात बदतर... प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दागे गए आंसू गैस के गोले
AajTak
श्रीलंका में इस समय हालात बदतर हैं. यहां सरकार द्वारा आर्थिक संकट से खराब तरीके से निपटने के चलते यहां लोग लंबे समय तक बिजली की कटौती और आवश्यक वस्तुओं की कमी को झेल रहे हैं. इस सबने जनता को नाराज कर दिया है.
श्रीलंकाई पुलिस ने रविवार को कर्फ्यू के बावजूद विरोध प्रदर्शन कर रहे विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार कीय. देश में सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने के लिए एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार की नियुक्ति की मांग बढ़ गई है.
बिजली और जरूरी चीजों की कटौती
सरकार द्वारा आर्थिक संकट से खराब तरीके से निपटने के चलते यहां लोग लंबे समय तक बिजली की कटौती और आवश्यक वस्तुओं की कमी को झेल रहे हैं. इससे आम जनता गुस्सा अब सड़कों पर दिख रहा है. यही कारण है कि रविवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी.
राष्ट्रपति ने लगाया सार्वजनिक आपातकाल
राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार देर रात एक विशेष गजट अधिसूचना जारी की, जिसमें 1 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से श्रीलंका में सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की गई. सरकार ने शनिवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 36 घंटे का कर्फ्यू भी लगाया है. साथ ही इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को सोशल मीडिया के उपयोग को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया गया है, ताकि राष्ट्रपति राजपक्षे के निष्कासन के लिए नियोजित प्रदर्शनों को रोका जा सके. हालांकि, रविवार को करीब 15 घंटे के भीतर सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया.
कर्फ्यू के बावजूद विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











