
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में विद्रोह की आग, देखें कैसे हैं ताजा हालात
AajTak
श्रीलंका में जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है. कल राष्ट्रपति आवास पर कब्जे के बाद लोगों ने पीएम पर भी अपना गुस्सा निकाला और पीएम के निजी घर को फूंक डाला. अब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का जाना तय है. सर्वदलीय बैठक में दोनों के इस्तीफे की मांग की गई. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा दे सकते हैं. वहीं प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने शर्तों के साथ इस्तीफे की पेशकश की. स्पीकर कार्यवाहक राष्ट्रपति होंगे. सर्वदलीय सरकार जल्द चुनाव के लिए काम करेगी. श्रीलंका के राष्ट्रपति आवास के चप्पे-चप्पे पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है. राष्ट्रपति के जिम में लोग वर्कआउट कर रहे हैं. राषट्रपति के पियानो पर भी लोग हाथ आजमा रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











