
Sri Lanka crisis: श्रीलंका के राष्ट्रपति बने रहेंगे गोटबाया राजपक्षे, विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा
AajTak
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे विपक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को हराने में कामयाब रहे. देश ने हाल ही में हिंसक प्रदर्शन देखे थे, जिनमें राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग की जा रही थी.
आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका की संसद में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है. गोटबाया देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे. राजपक्षे की इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, उसके बावजूद प्रस्ताव के पक्ष में 68 और विरोध में 119 वोट पड़े.
राष्ट्रपति राजपक्षे के खिलाफ विपक्षी तमिल नेशनल एलायंस (TNA) के सांसद एम ए सुमनथिरन द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था. देशभर में गोटबाया राजपक्षे की इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने कुर्सी छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है.
सरकार को संसद में मिली जीत
श्रीलंका की सरकार ने मंगलवार को संसद में दो महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिसमें राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का गिर जाना और डिप्टी स्पीकर के पद के लिए उसका उम्मीदवार चुना जाना शामिल है.
SLPP उम्मीदवार बने संसद उपाध्यक्ष
अविश्वास प्रस्ताव के पहले रूलिंग SLPP के उम्मीदवार ने अजीत राजपक्षे को संसद का उपाध्यक्ष चुना गया, जो नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से पहली बार मिले थे. 48 वर्षीय अजीत राजपक्षे श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना पार्टी (SPPP) को संसद में गुप्त मतदान के बाद चुना गया है. अजीत राजपक्षे सत्तारूढ़ राजपक्षे परिवार से संबंधित नहीं हैं, लेकिन हंबनटोटा के उसी गृह जिले से आते हैं. हाउस स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धना ने कहा कि 23 वोट खारिज कर दिए गए. इस साल एक महीने रंजीत सियामबलपतिया के इस पद से इस्तीफा देने के बाद डिप्टी स्पीकर का पद खाली रह गया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











