
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने छोड़ा देश, पहुंचे मालदीव - सूत्र
AajTak
श्रीलंका में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की खबरें सामने आयीं हैं. समाचार एजेंसियो के मुताबिक राजपक्षे मालदीव फरार हो गए हैं. कल ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान किया था. उनके इस्तीफे की आज स्पीकर सदन में घोषणा करेंगे. इसके साथ ही श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के चयन प्रकिया शुरू की जाएगी. बता दें कि गोटबाया ने इस्तीफे पर दस्तखत करने के साथ ही ये शर्त रख दी थी कि वे अपने परिवार के साथ देश से बाहर जाना चाहते हैं. उन्होंने सुरक्षित देश से बाहर जाने दिए जाने की गारंटी मांगी थी. देखें ये पूरी रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











