
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की वो गोपनीय सुरंग जिसके जरिए भाग गए राष्ट्रपति गोटाबाया! देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
कभी सोने की लंका कहे जाने वाले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में जनता का सब्र टूटने के बाद राष्ट्रपति आवास पर लोगों का कब्जा हो चुका है. जिस आलीशान बंगले में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपने परिवार के साथ रहते थे, वहां जनता मजे कर रही है. लेकिन, लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर राष्ट्रपति गोटबाया अपने आवास को छोड़कर कहां से फरार हुए. इस सवाल का का जवाब आजतक को मिल गया है. दरअसल, राष्ट्रपति भवन में एक खुफिया बंकर मिला है. जिसके लिए कहा जा रहा है कि गोटबाया इसी के जरिए अपनी जान बचाकर राष्ट्रपति भवन छोड़कर चले गए. देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











