
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका का खजाना किसने खाली किया? देखिए खबरदार में विश्लेषण
AajTak
श्रीलंका इस समय एक डूबता जहाज है जिसमें खलबली मची हुई है. करीब सवा दो करोड़ की आबादी वाला हमारा पड़ोसी श्रीलंका अब गृहयुद्ध की सीमा में प्रवेश कर रहा है. इसके संकेत साफतौर पर दिख रहे हैं. खज़ाना खाली है, महंगाई और भूख से त्रस्त जनता सड़कों पर है. प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय टेलीविज़न पर न्यूज़ एंकर की जगह लेकर अपनी बात देश और दुनिया के सामने रख रहे हैं और ऐसे संकट के हालात में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग चुके हैं. सवाल है श्रीलंका का खजाना किसने खाली किया? श्वेता सिंह के साथ देखिए खबरदार में विश्लेषण.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











